Skip to main content

PeakMetrics / Fact Checks

Politics & government fact checks

Explore claims publishers have checked about politics & government. Read their original ratings and follow the evidence.

12,739 published reviews in this topic

Fact CrescendoPolitics & government

हिंदुस्तान में जिन लोगों का रंग काला है वह 4 जून से पहले पहले अपना रंग गोरा कर ले, क्योंकि नरेंद्र मोदी ने जितने भी लोग हिंदुस्तान में काले हैं उन्हें अफ्रीकन बताया है। नरेंद्र मोदी ने तो हमारे देश की राष्ट्रपति जी के लिए भी बोला है।

Publisher’s rating: Altered. असल में पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के भारतीयों के खिलाफ विवादित नस्लीय टिप्पणी पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी को घेरा था। उनके इसी बयान वाले हिस्से को अधूरे तौर पर एडिट कर के झूठे दावे से शेयर किया गया है। जिससे यह लग रहा है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के काले रंग पर टिप्पणी करते हुए उनकी तुलना अफ्रीकन लोगों से की है।

Fact CrescendoPolitics & government

कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भारी विरोध,विरोध को देखते हुए विनोद सोनकर को लेकर गेस्ट हाउस से तत्काल निकले केशव प्रसाद मौर्य…

Publisher’s rating: Misleading. केशव प्रसाद का वायरल वीडियो लोकसभा चुनाव के दौरान का नहीं, बल्कि साल 2022 का है। केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी में लापता पंचायत पति राजीव मौर्य के परिवार से जब मिलने गए थे तब महिलाओं ने उनका जमकर विरोध किया था ।